Breaking News

पुड्डा ने दरबार साहिब के पास सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग कब्जे में लेकर नगर निगम को सौंपी: निगम पार्किंग का करेगा संचालन

अमृतसर,22 जुलाई (राजन):  पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुड्डा) के अधिकारियों ने, सिविल प्रशासन और  पुलिस के पूरे सहयोग से सारागढ़ी व केजरी बाग पार्किंग को कब्ज़े में लेकर नगर निगम को सौंप दी गई है। आज सुबह पुड्डा द्वारा पार्किंग कब्जे में लेते समय एडीसी, एसडीएम, नगर निगम अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी  मौजूद रहे।यह कार्रवाई पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में की गई, इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।

निगम अधिकारी लिखती तौर पर पार्किंग को टेक ओवर करते हुए।

पुड्डा ने यह पार्किंग साल 2014 से अलॉट की गई थी। इस पार्किंग को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसके चलते मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट के आदेशों के अनुसार 9 जुलाई  को प्रोजेक्ट डायरेक्टर गलियारा कम डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में गलियारा प्रोजेक्ट की हाई पावर कमेटी की मीटिंग में पार्किंग को अपने कब्जे में लेने का निर्णय लिया गया। जिस पर आज  यह पार्किंग को पुड्डा ने ऑफिशियली अपने कब्ज़े में ले ली  है। पुड्डा की निगरान इंजीनियर संदीप सिंह ने कहा कि सिविल प्रशासन और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से यह पूरा प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और अब इस पार्किंग का मैनेजमेंट  नगर निगम को सौंप दिया गया है।

संदीप सिंह ने कहा कि पार्किंग में मौजूद सभी गाड़ियों और दूसरे सामान की एक लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि हर चीज़ का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रोसेस पूरा होने के बाद, पार्किंग को आम लोगों और श्रद्धालुओं के लिए आज सायं खोल दिया जाएगा।

नगर निगम अधिकारी ने कहा कि अब  पार्किंग  नगर निगम के कंट्रोल में रहेंगी । उन्होंने कहा कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सूची तैयार की गई है। दोनों पार्किंग स्टैंड में इस वक्त लगभग 970 गाड़ियां पार्क है। नगर निगम के अधिकारियों को पार्किंग स्टैंड के प्रत्येक फ्लोर पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गाड़ियां पार्क करने वालों से कोई भी पार्किंग की राशि नहीं ली जाएगी। पार्किंग  आसानी से चलती रहेगी और श्री दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग में किसी को कोई समस्या ना आए, इसके लिए पार्किंग का सुधार किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने फोकल प्वाइंट स्थित अमर केमिकल के कई अवैध सीवर कनेक्शन तोड़े, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र पर की गई कार्रवाई

अमृतसर, 19 जुलाई(राजन):नगर निगम के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस  विंग ने आज फोकल प्वाइंट स्थित अमर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *