Breaking News

अमृतसर में बारिश से बाढ़ जैसे हालात: पानी में डूबी फसलें, कई संपर्क मार्ग जलमग्न;  प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी परेशानी

अमृतसर, 23 जुलाई:अमृतसर में लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में गग्गोमाहल और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खेतों, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धान की फसलें भी पानी में डूबने लगी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष (पंजाब) के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि डेरा बाबा नानक, अमृतसर रोड समेत कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं।

गंभीर हालात के बावजूद अब तक न तो राहत टीमें मौके पर पहुंची

बारिश से पहले नालों की सफाई और पुलों के नीचे उगी झाड़ियों को हटाने का काम नहीं किया गया, जिसके कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई और हालात बिगड़ गए।  माहल ने कहा कि गंभीर हालात के बावजूद अब तक न तो राहत टीमें मौके पर पहुंची हैं, न ही जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा कोई वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। ग्रामीण और किसान अपने स्तर पर पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई एवं हल्का अजनाला से कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला ने गुरुवार को अजनाला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर पहली बारिश के बाद बने हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में भरे पानी, क्षतिग्रस्त बांधों और ओवरफ्लो नालों को दिखाते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पहली ही बारिश में किसानों की फसलें पानी में डूब गई

सुखजिंदर सिंह औजला ने कहा कि पहली ही बारिश में अजनाला से रमदास रोड तक बड़ी संख्या में किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो किसानों को इतना बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने कहा कि आज जहां तक नजर जा रही है, वहां खेत नहीं बल्कि समुद्र जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है।

सुखजिंदर सिंह औजला ने राज्य सरकार से मांग की कि बाढ़ प्रबंधन टीमें तुरंत संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे करें, कमजोर बांधों और नदी किनारों को मजबूत किया जाए तथा प्रभावित किसानों को जल्द विशेष राहत और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आने वाले दिनों में जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा नेता सुभाष भाटिया का निधन : आज दुर्गियाना शिवपुरी में सायं 5:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

अमृतसर,20 जुलाई: भाजपा नेता व नगर निगम अमृतसर के सेक्रेटरी सुशांत भाटिया के पिता सुभाष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *