Breaking News

पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार किए

अमृतसर, 23 जुलाई: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव दोबारा दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय/संगठित नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इन ऑपरेशनों के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6 किलो 582 ग्राम हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

पहली कार्रवाई अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में और दूसरी कार्रवाई ब्यास थाना क्षेत्र में की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिंग खंगाल रही पुलिस जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिंग खंगाल रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्कर कौन हैं, उनकी भूमिका क्या है और नशे की सप्लाई चेन किन-किन राज्यों या क्षेत्रों तक फैली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस नारकोटिक्स नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को एक सुरक्षित और ड्रग-फ्री राज्य बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला: घर जाते समय कई जगह से काटा; इलाज के दौरान कुछ घंटों ही तोड़ा दम

अमृतसर, 19 जुलाई: इस्लामाबाद इलाके की चौकिया वाली गली में आवारा कुत्तों के झुंड ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *