
अमृतसर, 16 अगस्त(राजन): स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे तथा अन्य शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अमृतसर इकाई ने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्षद गौरव गिल की अध्यक्षता में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने हाल गेट से लेकर कांग्रेस भवन तक एक विशाल रोष मार्च निकाला और कांग्रेस भवन के बाहर वंदे मातरम का गायन किया तथा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी व खरगे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर , जिला महासचिव मनीष शर्मा, युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर व युवा मोर्चा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य व तरनतारण प्रभारी कर्ण कपिला विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर सोनिया गांधी, राहुल गांधी व खरगे का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News