Breaking News

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 आईपीएस समेत124 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

अमृतसर, 16 अगस्त (राजन):पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब लगाया गया है। वहीं राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी, साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। नानक सिंह को डीआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल लगाया गया है। वे रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज बनाया गया है।आईपीएस अधिकारी आकारशी जैन डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर, आईपीएस अधिकारी जयंत पुरी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस को मिला नया इंचार्ज: सचिन पायलट की की गई नियुक्ति

अमृतसर, 5 सितंबर: पंजाब कांग्रेस को नए प्रभारी मिल गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *