
अमृतसर,17 अगस्त:भंडारी पुल पर आज एक परिवार ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। परिवार का आरोप है कि दुकान और जमीन विवाद को लेकर वे लंबे समय से परेशान हैं। उनका कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए परिवार से तेल छीनकर अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें आग लगाने से रोक लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने परिवार की शिकायत सुनी और मामले की जांच का भरोसा दिया।

परिवार के मुताबिक, विवाद अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह इलाके की छज्जू मल्ल गली में स्थित करीब 10×8 फीट की दुकान और जमीन को लेकर है। व्यक्ति का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2009 में यह दुकान अपने परिवार से खरीदी थी। दुकान उनके नाम पर रजिस्टर्ड है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर बी डिवीजन थाने में विवाद चल रहा है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रमेश, दिनेश और बंटी उन्हें दुकान खाली करने के लिए धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर उसे रात करीब साढ़े 9 बजे घर से ले जाया गया। बाद में जेल भेज दिया गया। उनका कहना है कि बेटे को
छुड़ाने के लिए वह लखनऊ से वापस आए हैं।
वहीं, महिला ने दावा किया कि उन्होंने अपने भतीजे दिनेश से जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री करवाई थी। पूरी रकम के साथ सरकारी फीस भी अदा की थी। महिला के मुताबिक, यह विवाद करीब आठ साल से चल रहा है। पिछले एक साल में वह कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
दंपती ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए तेल अपने कब्जे में ले लिया और परिवार को समझाया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News