
अमृतसर, 19 अगस्त : कर्ज और ब्याज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
पीड़ित प्रिंस सिंह ने मांग की कि या तो उसकी समस्या का समाधान करवाया जाए, या फिर उसे आत्महत्या करने की इजाजत दी जाए। साथ ही उसने अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।
प्रिंस सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और वर्षों से लगातार ब्याज चुका रहा है।कर्ज चुकाने के लिए उसने अपना मकान और जमीन तक गिरवी रख दी, लेकिन इसके बावजूद उसका कर्ज खत्म नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उसके पास कर्ज चुकाने का कोई साधन नहीं बचा है।
उसका आरोप है कि कर्ज देने वाले लोग लगातार उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे हैं और उसे धमकियां दी जा रही हैं। प्रिंस सिंह के मुताबिक, कुछ लोग उसका पीछा करते हैं और उसके घर के बाहर खड़े होकर भी धमकियां देते हैं। उसने दावा किया कि उसकी बच्ची का भी पीछा किया जा रहा है, जिससे उसका पूरा परिवार डरा हुआ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News