
अमृतसर,20 अगस्त:अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़ की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ लोग बसों के साथ तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इन बसों का इस्तेमाल संगत को अलग-अलग गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए किया जाता है।आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने बसों को निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना के बाद बसों के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त मिले।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बसों को किस वजह से निशाना बनाया गया।
एसजीपीसी की ये बसें श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण सेवा का हिस्सा हैं। ऐसे में बसों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर एसजीपीसी और श्रद्धालुओं में चिंता है। पुलिस फुटेज और मौके से मिले अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News