Breaking News

अमृतसर में पाक बॉर्डर से 1Km दूर घर पर 3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे, धमाके से शीशे टूटे, 3 लोग घायल

सांसद गुरजीत सिंह औजला पारिवारिक सदस्यों के साथ घटना का जायजा लेते हुए।

अमृतसर,21 अगस्त(राजन):अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर से एक किमी दूर स्थित अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर से एक किमी दूर स्थित रमदास क्षेत्र के  गांव जट्टा पशियां में घर पर  ग्रेड से हमला हुआ है। बाइक पर सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने ये ग्रेनेड फेंके। इससे 3 सेकेंड के भीतर 2 बार धमाके हुए। इन धमाकों से घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।यहां सबसे पहले सेना के जवान घर में पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

सांसद औजला ने ग्रेनेड हमले पर सरकार पर उठाए सवाल

रमदास तहसील के गांव जट्टा पशियां में बीती रात एक परिवार के घर पर दो ग्रेनेड फेंककर किए गए हमले की सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कड़ी निंदा की है। हमले में परिवार के सदस्य घायल हुए हैं।सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पीड़ित परिवार उनके रिश्तेदारों में से है और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इस परिवार के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध भी हैं। इसलिए इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

औजला ने कहा कि इस घटना को केवल एक परिवार पर हुआ हमला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सीमावर्ती इलाकों में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और गैंगस्टरवाद की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहले ही पाकिस्तान की ओर से पैदा होने वाली चुनौतियों, बाढ़ और अन्य मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अब गैंगस्टरवाद और फिरौतीखोरी ने लोगों में भय पैदा कर दिया है।

कार के टूटे शीशे की तस्वीर।

एसपी बोले- FSL रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होग

एसपी ग्रामीण रमणदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराने की अपील नहीं की। पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद धमाके की वजह स्पष्ट होगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पनग्रेन गोदाम से 357 गेहूं कट्टे चोरी: तेजधार हथियार लेकर घुसे बदमाश, सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया

अमृतसर, 18 अगस्त:अमृतसर में पनग्रेन के गोदाम से 357 गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *