Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विशेष सफाई अभियान का किया नेतृत्व, सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था करवाई

अमृतसर, 1 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष सफाई अभियान के तहत आज चौथे दिन केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अभियान का नेतृत्व किया। विधायक डॉ गुप्ता ने आज इस्लामाबाद, किशनकोट,डैमगंज में नगर निगम की टीम के साथ स्वयं सड़कों पर उतरकर  सफाई सेवा की ।

इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर हमारा घर है और इसे साफ-सुथरा, सुंदर और हरा-भरा रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए स्वयं जमीनी स्तर पर उतरकर काम करना भी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम की टीमें पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस अभियान में जुटी हुई हैं, लेकिन इसकी वास्तविक सफलता के लिए शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

विधायक डॉ गुप्ता  ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि  केवल एक सरकारी अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अपने अमृतसर को और अधिक साफ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोग, नगर निगम और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से गुरु नगरी को स्वच्छता, सुंदरता और हरियाली के मामले में और बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी , मनीष कुमार , रोम्प जी , रॉकी , विशाल कुमार , रिषी कुमार , संदीप हांडा , नगर निगम के अधिकारी , कर्मचारी , आम आदमी पार्टी नेता, पार्टी वॉलिंटियर्स  और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र  में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत: विधायक डॉ गुप्ता और मेयर भाटिया ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

अमृतसर, 29 अगस्त(राजन):पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *