
अमृतसर,1 सितंबर:सज्जन कुमार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पर भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों के पहुंचने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से आज पंजाब में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । अमृतसर में भी AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं नेराज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता तरुण चुघ के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।AAP नेताओं का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मौत पर बीजेपी के तीन सांसदों का शोक व्यक्त करने वाली सभा में पहुंचना सवाल खड़े करता है। पार्टी नेताओं ने बीजेपी से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

AAP ने बीजेपी से 1984 दंगों पर रुख स्पष्ट करने को कहा अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि बीजेपी की ओर से वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में हुए सिखों के कत्लेआम से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। ऐसे में उनकी मौत पर बीजेपी नेताओं द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।अजय गुप्ता ने बीजेपी से सवाल किया कि पार्टी सिखों के साथ खड़ी है या उनके विरोध में । उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सिखों की हत्या और परिवारों को उजाड़ने के आरोप लगे हैं, बीजेपी को उनके संबंध में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए ।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि हाल ही में सज्जन कुमार की मौत के बाद बीजेपी के कुछ नेता उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि AAP आज यह जानना चाहती है कि बीजेपी सिखों के साथ है या उनके विरोध में । उन्होंने कहा कि समय-समय पर बीजेपी का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आता रहा है। उन्होंने कहाकि बीजेपी को 1984 के मामलों से जुड़े लोगों को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News