Breaking News

लॉकडाउन में शहर में नगर निगम की जमीन पर शराब के ठेकों का निर्माण जारी, गोल बाग रेलवे स्टेशन की साइड में दो खोखे बने

गोल बाग रेलवे स्टेशन की साइड में बने दो बड़े-बड़े खोखे

अमृतसर,9 मई (राजन): शहर में नगर निगम की जमीन पर खोखो का निर्माण तेजी से चल रहा है। नगर निगम इनको रोकने में ‘मजबूर’ नजर आ रहा है। विगत दिनों शहर की एक बड़ी मार्केट में खोखे का निर्माण हुआ था। जिसे निगम के एस्टेट विभाग द्वारा कार्रवाई करके खोखे को हटा दिया गया था। इसे लेकर राजनीतिज्ञ पूरी तरह से हावी पड़ गए। हटाया गया खोखा दोबारा एस्टेट विभाग की टीम द्वारा खुद  उसी जगह पर लगवाया गया। यही हाल पिछले दिनों बने किचलू चौक के समीप शराब के ठेकों के रूप में खूबसूरत खोखे चल रहे हैं। इतने दिन बीत   जाने के उपरांत भी इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब लॉकडाउन में नगर निगम की जमीन पर  शराब के ठेकों का निर्माण लगातार जारी है। गोल बाग रेलवे स्टेशन की साइड पर दो बड़े बड़े खोखो का निर्माण हो गया है।शटर,लोहे की टीनो तथा लोहे के रेकों से नवनिर्मित ठेके शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नगर निगम की जमीन पर बनने जा रहे हैं।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर वॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा दिए जाने के उपरांत बड़ी कार्रवाई :10 मछली और 8 तंबाकू बेचने वाली दुकान की गई सील

कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की टीम। अमृतसर, 20अप्रैल (राजन): पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर वॉल्ड सिटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *