Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क का नवीनीकरण और स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

अमृतसर, 6 सितंबर (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से हलका इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रंजीत एवेन्यू में इलाके के लोगों की सुविधा के लिए पार्क का नवीनीकरण और स्ट्रीट लाइट के विकास कार्य  का उद्घाटन किया गया।  रिंटू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगों पर पार्क का सौंदर्यकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क में हाई मास्ट लाइटे भी लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के सभी लोगों ने जो प्यार, सम्मान और खास इज्ज़त दी, उसके लिए मैं बहुत आभारी हैं ।आपका यह भरोसा और सपोर्ट मुझे इलाके की सेवा के लिए और भी ज़्यादा जोश के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

करमजीत सिंह और रिंटू ने कहा कि हल्के के हर तरफ के विकास और हर नागरिक को अच्छी सुविधाएँ देने के लिए वचनबद्ध  हैं। हल्के के हर कोने तक विकास की लहर पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की और से लोगों को दी जा रही सभी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचा जा रहा है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर एस आई आर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह उनसे और उनके कार्यालय में सीधे तौर पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि उनके नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में पूरी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाए। इस अवसर पर करण राजपाल , राज प्रताप सिंह बाजवा , मंगल सिंह,गुरदेव सिंह जोहाल , डी एस  पन्नू , डॉ . शवराज ग्रोवर युवराज सिंह जगजीत सिंह, बलदेव सिंह संधू,रहिल खन्ना,गोबिंद सिंह और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने नवां कोट इलाके में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की:लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *