Breaking News

एस.आई.आर.-2026 के तहत मेगा मतदाता नामांकन अभियान 9 सितंबर को:लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य :डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 8 सितंबर(राजन): मतदाता सूचियों को अधिक व्यवस्थित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत मेगा मतदाता नामांकन अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस संबंध में मुख्य कार्यक्रम 9 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे गोल्डन जुबली कन्वेंशन हॉल, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मतदाता पंजीकरण के महत्व, युवाओं एवं पहली बार मतदान करने वाले पात्र नागरिकों की भूमिका तथा मजबूत लोकतंत्र के लिए सक्रिय नागरिक भागीदारी के संबंध में जागरूकता पैदा की जाएगी। इस अवसर पर लोगों को स्वयं का मतदाता के रूप में पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के अन्य पात्र नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

एस.आई.आर.-2026 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके साथ ही नागरिकों को अपनी मतदाता संबंधी जानकारी की जांच करने तथा आवश्यकता के अनुसार नया पंजीकरण, विवरण में संशोधन अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई करवाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मेगा मतदाता नामांकन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मतदाता अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खेल टूर्नामेंट में उड़ाए ड्रोन्स ने फ्लाइट डायवर्ट कराईं: रात भर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट रहा

अमृतसर, 7 सितंबर :अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *