Breaking News

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी आयोजित करेगी ‘नशा मुक्ति यात्रा: रविकरन सिंह काहलों

अमृतसर, 7 सितंबर(राजन): पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में एक बड़ी नशा विरोधी जागरूकता यात्रा निकालने जा रही है। इसके अमृतसर आगमन के दौरान इस यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर की द्वारा एक विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमें कोर ग्रुप के सदस्यों, जिला टीम के सदस्यों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों ने भाग लिया।

इस बैठक में भाजपा पंजाब की ओर से इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रविकरन सिंह काहलों, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर, सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

रविकरन सिंह काहलों ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा समूचे पंजाब में निकाली जाएगी और इसी कड़ी में माझा जोन की यात्रा का शुभारंभ पठानकोट के जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल से होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ एकजुट करना है और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए पंजाब को इस सामाजिक बुराई से पूरी तरह मुक्त कराना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शैक्षणिक आदान-प्रदान, नवाचार और उद्यमिता से भारत-मध्य एशिया संबंध होंगे और मजबूत : प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह

अमृतसर को मध्य एशिया के बाजारों से जोड़ने की नई संभावनाएं तलाशने की जरूरत अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *