
अमृतसर, 7 अक्टूबर (राजन): नगर निगम ने भंडारी पुल पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड पर कब्जा कर लिया है। निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड को एक ठेकेदार कंपनी को दिया हुआ था। उक्त ठेकेदार द्वारा नगर निगम को दी हुई राशि के 2 चेक डिसऑनर हो गए थे। इसके अलावा इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार द्वारा डिसऑनर हुए चेको का भुगतान नहीं किया गया। इसके साथ-साथ इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार ने नगर निगम को बनती बकाया राशि भी नहीं दी गई। निगम के एस्टेट विभाग द्वारा अपनी बकाया राशि लेने के लिए पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार को बार-बार नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद भी ठेकेदार द्वारा नगर निगम को भुगतान न करने पर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए इस पार्किंग स्टैंड पर अपना कब्जा कर लिया।इस वक्त पार्किंग स्टैंड में 250 कार और 150 टू व्हीलर पार्क है।
सुबह-सुबह पार्किंग स्टैंड की वीडियोग्राफी करके निगम ने लिया कब्जा

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:00 बजे निगम के एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस पार्किंग स्टैंड की वीडियोग्राफी की गई और स्टैंड पर कब्जा कर लिया । इस पार्किंग स्टैंड में लगे सभी वाहनों की गिनती और वाहनों के नंबरो की सूची बनाई गई। निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड पर अपने अधिकारियों और कर्मचारियो को तैनात करके फिलहाल पार्किंग स्टैंड में कोई भी अपनी गाड़ी लेने के लिए आ रहा है, उससे पार्किंग की गई गाड़ी की स्टैंड की पर्ची और मालकी का सबूत लेकर गाड़ी को जाने दिया जा रहा है। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह के अनुसार फिलहाल इस पार्किंग स्टैंड में दो दिन तक कोई भी नई गाड़ी पार्क नहीं की जाएगी। 2 दिन तक इस पार्किंग स्टैंड में लगी सभी गाड़ियों की वेरिफिकेशन करने के उपरांत नई गाड़ी पार्क की जाएगी।
पार्किंग स्टैंड पर 15.20 लाख रुपए थे बकाया
एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह के अनुसार इस पार्किंग स्टैंड पर नगर निगम के 15.20 लाख रुपए इस वक्त बकाया चल रहे थे। निगम ने 43 लाख रुपयो में पार्किंग स्टैंड अलाट किया था। निगम को अब तक इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार द्वारा 20.50 लाख रुपए अदा किए गए थे। इस पार्किंग स्टैंड की मुनयाद 30 नवंबर को समाप्त होने जा रही थी। निगम द्वारा बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद भी पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार द्वारा निगम को बकाया राशि अदा नहीं की गई। अब निगम डिसऑनर हुए 2 चैको पर कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।
अब पार्किंग स्टैंड का लगेगा नया टेंडर
अब नगर निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड का नया टेंडर लगाया जाएगा। निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से अब तक की राशि को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार फर्म को नगर निगम द्वारा ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अब निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कचहरी परिसर के बाहर के पार्किंग स्टैंड का टेंडर लगाकर दोनों पार्किंग स्टैंड को ठेकेदार कंपनियों को अलाट कर दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News