Breaking News

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की:जिले की सभी मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी

डिप्टी कमिश्नर की फाइल फोटो।

अमृतसर, 7 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि धान की कटाई फसल के पूरी तरह पकने के बाद ही की जाए और मंडियों में केवल सूखा धान ही लाया जाए।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यदि किसी किसान के धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जाती है, तो उसे मंडी में अपनी फसल बेचते समय कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसलिए किसान मंडियों में सूखा धान लेकर आएं, ताकि उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कंबाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई की जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है और किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न एस.डी.एम. और अन्य अधिकारियों द्वारा मंडियों का दौरा कर खरीद प्रबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा किसानों की सुविधा और उनकी फसल की सुचारू खरीद के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

माइनिंग विभाग ने गांव कोट सिद्धू में अवैध रेत खनन का किया पर्दाफाश; एफ.आई.आर. दर्ज

अमृतसर, 6 अक्टूबर(राजन): माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 5 अक्टूबर 2026 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *