Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा निलंबित चल रहे पीपीएस अधिकारी लखबीर सिंह बहाल किए गए : एसएसपी अमृतसर विजिलेंस कार्यरत थे

लखबीर सिंह की फाइल फोटो।

अमृतसर,8 अक्टूबर: पंजाब सरकार ने निलंबित चल रहे PPS अधिकारी लखबीर सिंह को करीब 9 महीने बाद बहाल कर दिया है। लखबीर सिंह अमृतसर और विजिलेंस में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनकी बहाली की जानकारी पंजाब सरकार की ओर से राज्यपाल को पत्र के जरिए दी गई है।

बहाली के बाद फिलहाल लखबीर सिंह को किसी जिले या विभाग में नई तैनाती नहीं दी गई है। उन्हें सीधे पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यानी बहाली के बावजूद अभी उनके पास किसी जिले या विभाग के पद की जिम्मेदारी नहीं होगी।

लखबीर सिंह के निलंबन का मामला अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए एक टेंडर को लेकर था। ट्रस्ट द्वारा टेंडर की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। ट्रस्ट द्वारा उस टेंडर की अभी प्रक्रिया चल ही रही थी। ना तो उस टेंडर का वर्क आर्डर जारी हुआ और ना ही कार्य शुरू हुआ। डिप्टी कमिश्नर द्वारा टेंडर  की चल रही प्रक्रिया में ही अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी  की रिपोर्ट लखबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। उस समय लखबीर सिंह अमृतसर विजिलेंस के एसएसपी के पद पर तैनात थे। अब करीब 9 महीने बाद सरकार ने उन्हें बहाल कर दिया है। हालांकि, फिलहाल उनकी नई पोस्टिंग को लेकर कोई आदेश सामने नहीं आया है और वह सीधे DGP को रिपोर्ट करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

DA के मामले में  हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को कंटेप्ट ऑफ कोर्ट का नोटिस जारी

अमृतसर, 6 अक्टूबर : पंजाब में सरकारी मुलाजिमों पेंशनर्स के बकाया DA के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *