
अमृतसर,17 अक्टूबर : ई डी ने, 5 करोड रुपए कथित रिश्वत के मामले में पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रिश्तेदार अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक,लुकआउट
नोटिस जारी होने के बाद ग्रेवाल को पूछताछ के लिए ई डी मुख्यालय ले जाया गया।ई डी ने ग्रेवाल को पूछताछ के लिए 7 अक्टूबर और फिर 9 अक्टूबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के समन भेजे थे। हालांकि, वह दोनों बार पूछताछ में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस मामले में ई डी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ग्रेवाल ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक प्रमुख पंजाबी फिल्म कलाकार हैं। वह पंजाबी मूवी मौजां ही मौजां और स्नोमैन जैसे कई पंजाबी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
बता दें कि गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप, ब्लैकमेल और धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मोहाली के सोहाना थाने और अमृतसर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज हुई थी। शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए, उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकियां दी गईं।इसी मामले में बाद में आरोप सामने आए कि FIR रद्द कराने और केस को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। इस कथित मांग को लेकर अमरदीप सिंह ग्रेवाल का नाम सामने आया ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News