विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 60 में स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अमृतसर, 17 अक्टूबर (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र गली सूरज वाली, गली अंजुमन पार्क, गुजराती बस्ती में नई एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि दिवाली से पहले केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को स्ट्रीट लाइट से जगमगा दिया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र में पहले नई सीवरेज व्यवस्था डाली गई है। अब इन गलियों को पक्का बनाने के कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। इससे पहले ही इन गलियों में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई है।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र के लोगों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग पहले खराब सीवरेज व्यवस्था से समस्याओं का सामना कर रहे थे। अब लगभग 50 साल बाद क्षेत्र में नई सीवरेज व्यवस्था डाली गई है। जिसके लिए विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद करते हैं।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके की सभी वार्डो और तीनों पंचायत के क्षेत्र में खराब सीवरेज व्यवस्था को बदला जा रहा है। नई सीवरेज व्यवस्था डालने के बाद गलियों को सीसी फ्लोरिंग और इंटरलॉक टाइलों से पक्का बनाया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, रामकुमार, वासु गिल , गौरव मट्टू, रितु महाजन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News