Breaking News

नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट बेस और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियो  को नौकरी देने का कार्य ठंडे बस्ते में

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 24 अक्टूबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा कुछ महीने पहले घोषणा की गई थी कि सरकारी विभागों में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने और आउटसोर्स  पर कार्यरत कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरिया दी जाएगी। इसको लेकर नगर निगम अमृतसर में  कर्मचारियों को नौकरी देने का कार्य ठंडे बस्ते में इस वक्त दिखाई दे रहा है।इस घोषणा को लेकर नगर निगम अमृतसर द्वारा एक महीना पहले स्क्रीनिंग और अपील  कमेटी गठित की गई थी। नगर निगम अमृतसर द्वारा गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी में एडिशनल कमिश्नर नगर निगम, निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, डीसीएफए मनु शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, एमटीपी नरेंद्र शर्मा, एक्सियन मनजीत सिंह, फायर सब ऑफिसर दिलबाग सिंह, जनरल सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह शामिल थे। इसी तरह से अपील कमेटी में नगर निगम कमिश्नर, डीसीएफए मनु शर्मा, कानूनी सलाहकार अमित सिंह और जनरल सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह का नाम शामिल था।

किंतु  अभी तक कोई नतीजा नहीं

नगर निगम द्वारा कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी देने के लिए अधिकारियों की कमेटी तो गठित कर दी गई। किंतु इस पर अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम अमृतसर की कॉन्ट्रैक्ट बेस और आउट फोर्सज पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरियां देने को लेकर कोई भी नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जिस कारण गठित की गई अधिकारियों की कमेटी आगे कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई है।

गठित की गई कमेटियों के आदेश की कॉपी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा विकास कार्यों की ग्रांट की राशि अन्य कार्यों पर खर्च करने के कारण शहर के बड़े-बड़े विकास कार्य के प्रोजेक्ट ठप्प : प्रिमिक्स प्लॉट भी 2 महीने बाद हो जाने बंद

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर , 13 अक्टूबर (राजन): पंजाब के विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *