Breaking News

प्रकाश पर्व पर अमृतसर एयरपोर्ट फूलों से सजा:देश-विदेश से मंगवाए गए 25 से 30 किस्मों के फूल इस्तेमाल

अमृतसर,25 अक्टूबर:चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक नगरी अमृतसर में विशेष तैयारियां की रही हैं। इसी कड़ी में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ( अमृतसर एयरपोर्ट) को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के भव्य स्वागत के लिए सुंदर व सुगंधित फूलों से सजाने की सेवा शुरू हो गई है। हवाई अड्डे के अराइवल और डिपार्चर एरिया सहित सभी प्रमुख स्थानों को खूबसूरत फूलों से सजाया जा रहा है।

इमिग्रेशन काउंटर और अन्य मुख्य परिसर भी इस सजावट से अलौकिक दृश्य पेश कर रहे हैं। विशेष आकर्षण के तौर पर एयरपोर्ट परिसर में गुरु साहिबान के स्वरूप तथा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का एक सुंदर मॉडल भी स्थापित किया गया है, जो आने-जाने वाले यात्रियों का ध्यान खींच रहा है।

दिल्ली और कोलकाता से आए कारीगर

सजावट के लिए देश-विदेश से मंगाए गए लगभग 25 से 30 अलग-अलग किस्मों के फूलों का उपयोग किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में दिल्ली और कोलकाता से आए विशेष कारीगर स्थानीय सेवादारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी होगी सजावट

फूलों से सजावट की यह अलौकिक सेवा केवल हवाई अड्डे तक सीमित नहीं रहेगी । प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गुरुद्वारा मंज़ी साहिब दीवान हॉल में भी भव्य सजावट की जाएगी। यह सेवा पूरे प्रकाश पर्व के दौरान आयोजित होने वाले कीर्तन और धार्मिक समागमों तक निरंतर जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर करवाया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 24 अक्टूब(राजन): पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *