Breaking News

एमटीपी विभाग ने दो अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई, एक निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग को किया सील

एक कॉलोनी में टीम के साथ पार्षद पति की हुई बहस बाजी

बाईपास कॉलोनी में चलती हुई डिच मशीन

अमृतसर, 18 जून (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ बिना नक्शा मंजूर करवाए एक निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग को सील किया गया।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाईपास होली सिटी कॉलोनी के समीप पूड्डा से अप्रूव करवा कर कॉलोनी का और भी क्षेत्रफल बढ़ाकर चारदीवारी की जा रही थी।

झब्बाल रोड कॉलोनी में टीम के साथ बहस बाजी होती हुई

जिस पर आज वेस्ट जोन की एटीपी कृष्णा कुमारी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर केएस मांकट, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रजत कुमार , डेमो नेशन स्टाफ के साथ डिच मशीन से दीवार को तोड़ा गया। इसी तरह ही वेस्ट जोन की टीम ने झब्बाल रोड चीफ खालसा दीवान नर्सिंग कॉलेज के समीप एक अवैध कॉलोनी में हो रहे कमर्शियल निर्माण को रुकवा दिया गया।

निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग को सील करते हुए

इस कॉलोनी में टीम की एक पार्षद पति से बहस बाजी भी हुई। साउथ जोन के क्षेत्र सुल्तानविंड लिंक रोड में एटीपी वीरेंद्र मोहन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजरानी तथा स्टाफ द्वारा कमर्शियल निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुने जाने के उपरांत मात्र एक जनरल हाउस की हुई बैठक: इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस मिलने पर हुए करोड़ों रुपए के कार्य

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 9 जनवरी (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर के  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *