Breaking News

रानी के बाग क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चली डिच मशीन, कार्रवाई करने पूरा एमटीपी विभाग पहुंचा, मामूली बहस बाजी भी हुई

कुछ निर्माण गिराने के उपरांत बिल्डिंग मालिक द्वारा खुद निर्माण गिराने का लिखित आश्वासन देने पर टीम वापस आई

डिच मशीन अवैध निर्माण को गिराते हुए

अमृतसर,22 जून (राजन): रानी के बाग क्षेत्र  में एसबीआई बैंक के समीप अवैध तौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंग पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम का पूरा एमटीपी विभाग पहुंचा। एमटीपी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समूह एटीपी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, डेमो नेशन स्टाफ तथा नगर निगम की पुलिस डिच मशीन लेकर पहुंची। टीम द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग का अभी कुछ हिस्सा ही गिराया था।

बिल्डिंग मालिक द्वारा बहस बाजी के उपरांत लिखित तौर पर खुद निर्माण हटाने  का आश्वासन देते हुए

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक कुछ लोगों के साथ मौके पर आया। उस वक्त एमटीपी विभाग की टीम के साथ मामूली बहस बाजी भी हुई। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मालिक द्वारा खुद  अवैध निर्माण गिराने के लिए टीम को लिखित तौर पर दिया गया। जिस पर टीम वापस आ गई।

डिच मशीन अवैध निर्माण को गिराते हुए

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *