Breaking News

गेट हकीमा में पक्का निर्माण कर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों का निर्माण गिरा सामान किया जप्त

अमृतसर, 21 अगस्त(राजन): नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी के सख्त आदेशो अनुसार नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पर आज छुट्टी वाले दिन गेट हकीमा शेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करके किसी द्वारा पक्का निर्माण शुरू करवा दिया गया था।

जिसकी सूचना निगम के एस्टेट विभाग को मिलने पर एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह, इंस्पेक्टर राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कब्जा धारक द्वारा की गई दीवार को हटाकर मौके पर ही  निर्माण करने वाला सारा सामान जप्त कर लिया। धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर 7 अगस्त को हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

अमृतसर, 6 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *