
अमृतसर, 5 नवंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन ऑफिसर दिलबाग सिंह ने बताया कि दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी, ब्लकि ओवर डयूटी करनी होगी। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिनों में आगजनी की घटनाओं के साथ फायर ब्रिगेड कर्मियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि जान माल का कम से कम नुकसान हो, जिसके मददेनजर सभी स्टेशनों पर 28 छोटी-बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है और फोम के साथ पर्याप्त मात्रा में पाइप का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा जिन 80 से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मियों की डयूटी लगाई गई है, उन्हें दिवाली तक कोई छुटटी न देने का फैसला किया गया है।
री फिलिंग के लिए सभी सब स्टेशनों पर लगाए गए हैं जेनरेटर, बडे यूनिटों से भी ली जा सकती है मदद
आगजनी की घटनाओं के दौरान बचाव प्रबंधों में सबसे ज्यादा रुकावट फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी की री फिलिंग में देरी की वजह से आती है। जिसके मददेनजर ओ एंड एम सेल को दिवाली तक रात के समय सभी री फिलिंग प्वाइंट पर स्टाफ की डयूटी लगाने के लिए सूचित कर दिया गया है। ए.डी.एफ.ओ. के मुताबिक ब्लैक आऊट की स्थिति से निपटने के लिए सभी सब स्टेशनों पर जेनरेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में स्थित बडे मॉल, अस्पताल व बडे इंडस्ट्रियल यूनिटों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी की री फिलिंग के लिए मदद ली जा सकती है।
यह हैं शहर के विभिन्न फायर ब्रिगेड स्टेशनों के टेलीफोन नंबर
आगजनी की घटना होने के बाद लोग तुरंत अपने नजदीकी फायर स्टेशनों के मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना दें। जिसमें टाउन हॉल हैडक्वाटर फायर स्टेशन 0183-2541111,0183-2557367,0183-101, बेरी गेट फायर स्टेशन 0183-2551699, गिलवाली गेट फायर स्टेशन 0183-2527000, सिविल लाइन फायर स्टेशन 0183-2566212, फोकल प्वाइंट फायर स्टेशन 0183-2580211 पर संपर्क करें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News