Breaking News

शनिवार को लॉकडाउन नही होगा

  • रात्रि कर्फ्यू अब 9.30 बजे से सुबह 5 बजे तक

  • पावरकॉम एवरेज नहीं मीटर चेक बाद बिजली बिल भेजेगा

विधायक डॉ. राजकुमार वेरका।

अमृतसर, 7 सितम्बर (राजन): कैबिनेट मंत्री रेंक व विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की विधायकों के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के उपरांत निर्णय लिया गया है कि वीकेंड लॉकडाउन में अब शनिवार को लॉकडाउन नहीं होगा तथा दुकाने रात को 9:00 बजे तक खुली रहेगी। इसके साथ साथ रात्रि कर्फ्यू अब रात 9:30 से सुबह 5:00 तक ही रहेगा। अब होटल व रैस्टोरैंट भी सातो दिन खुलेंगे।
डॉ. राजकुमार वेरका ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस मे विधायकों के सुझाव लेने उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा यह भी आदेश जारी किया गया कि कमर्शियल अदारों को एवरेज के हिसाब से पावरकॉम बिल नहीं भेजेगा क्योंकि कमर्शियल अदारे पिछले काफ़ी दिन बंद भी रहे हैं। उनकी मीटर रीडिंग के हिसाब से ही उनको पावरकॉम बिल भेजेगा।

About amritsar news

Check Also

श्री हनुमान चालीसा परिवार के 9वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में एक भव्य रथ यात्रा निकाली गई : विधायक डॉ गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे

अमृतसर,23  फरवरी:श्री हनुमान चालीसा परिवार के 9वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में हॉल गेट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *