Breaking News

मेयर ने ईएसआई अस्पताल में पौधरोपण कर ‘ पेड़ लगाओ-पृथ्वी बचाओ’ अभियान की शुरुआत की

पेड़ों के बिना मानव जीवन असंभव : मेयर

अमृतसर 14 अक्टूबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने ईएसआई अस्पताल में पौधारोपण कर ” पेड़ लगाओ -पृथ्वी बचाओ’ अभियान की शुरुआत की।मेयर रिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि “पेड़ लगाओ – पृथ्वी बचाओ” के तहत पेड़ लगाने का ईएसआई अस्पताल का लक्ष्य बेहद सराहनीय है। मेयर रिंटू ने कहा कि वृक्षारोपण के प्रति वर्तमान प्रतिबद्धता हमारी पीढ़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ और इंसान का बहुत गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि आदि से लेकर अंत तक पेड़ मनुष्य का साथ देते हैं और पेड़ ईश्वर द्वारा दिए गए अनमोल उपहार हैं। वे न केवल हमारे लिए बल्कि पृथ्वी पर हर जीवित प्राणी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों के अस्तित्व से ही पृथ्वी का जीवन भी चल सकता है।

मेयर रिंटू ने कहा ईएसआई अस्पताल को ‘पेड़ लगाओ – पृथ्वी बचाओ’ के तहत निगम की ओर से किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर अस्पताल का हमेशा सहयोग करेंगे। मेयर ने कहा ईएसआई अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही सीमेंट बेंच भी भेजी जा रही हैं, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर ईएसआई अस्पताल के डॉ. जसविंदर कौर, चिकित्सा अधीक्षक विनोद लूथरा ने मेयर रिंटू को विशेष प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

 

 

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *