
अमृतसर, 3 नवंबर(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बेहतरीन शोरूम का उद्घाटन किया। श्री महाकाली इंटरप्राइजेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, अमृतसर द्वारा बेस्ट शॉप शोरूम को शुरू किया गया है। इस अवसर पर रितेश शर्मा ने मेयर करमजीत सिंह रिंटू का स्वागत किया। मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने महाकाली इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी से मुलाकात की औऱ रितेश शर्मा और पार्षद प्रियंका शर्मा को शुभकामनाएं दी ।

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल लाइफस्टाइल को लोग पसंद कर रहे हैं और इस शोरूम के खुलने से शहर के लोग डिजिटल लाइफस्टाइल के स्टाइल में खरीदारी कर सकते हैं। शहरवासियों को एक ही छत के नीचे हर इलेक्ट्रॉनिक सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मेयर रिंटू को रितेश शर्मा और प्रियंका शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवनीत करकारा, अनेक सिंह आदि उपस्थित थे।
Amritsar News Latest Amritsar News