जल्द मांगे पूरी करवाने को अमलीजामा पहनाएंगे

अमृतसर,8 दिसंबर(राजन): सफाई कर्मचारी संघ पंजाब के प्रधान विनोद बिट्टा ने कहा कि मेयर करमजीत सिंह रिंटू एवं निगम कमिश्नर संदीप रिशी ने उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलाकर मांगे पूरी करवाने का भरोसा दिलवाया।

जिस पर की गई हड़ताल वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी संघ द्वारा रोष प्रदर्शन करके डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी तथा कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका को भी मांग पत्र सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को नगर निगम में की गई हड़ताल मेयर रिंटू एवं कमिश्नर संदीप रिशी को मिलने पर उन्होंने मंगलवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ मुलाकात करवाई।

विनोद बिट्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी को अपनी 13 मांगो से अवगत कराया। जिनमें मुख्य तौर पर सफाई को लेकर ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, पे कमीशन को लागू करना,8सौ से अधिक सफाई कर्मियों की खाली नौकरियों को भरना, मोहल्ला सुधार कमेटी ओं के अंतर्गत सीवरमैन एवं स्ट्रीट लाइट कर्मियों को पक्का करना, शनिवार एवं गजेटेड छुट्टियों में कार्य करने पर वेतन मिलना, सर्विस प्रोवाइडरो को डीसी रेट पर रखना तथा अन्य मांगें थी।

विनोद बिट्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी ने पूरा विश्वास दिलाया कि उनकी सभी मांगों को पंजाब सरकार जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। विनोद बिट्टा ने कहा कि कल से ही अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए पहले से नगर निगम हाउस से मंजूर हुए प्रस्तावों तथा पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों की मांगों को लेकर नगर निगम को भेजे गए आदेशों के अनुसार कार्रवाई या शुरू करवा कर जल्द मांगों को अमलीजामा पहनाए गे।
Amritsar News Latest Amritsar News