Breaking News

मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के तहत किरायेदारों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीसी पल्लवी मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक

अमृतसर, 4 नवंबर(राजन):किरायेदारों और दुकानदारों से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए आज अमृतसर टेनेंट एंड शॉपकीपर्स एसोसिएशन के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  पल्लवी मिश्रा और पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य शीतल जुनेजा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर  रमन कुमार, महासचिव  नरिंदर दत्ता,  विनीत अनेजा,  संजीव लल्ली, राहिल खन्ना, कपिल चड्ढा  और नगर निगम एस्टेट अफकर धर्मेंद्र जीत सिंह  उपस्थित थे।

बैठक के दौरान दुकानों के किराए और किराया निपटान से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आपसी तालमेल और सहयोग के माध्यम से इन समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के बारे में किरायेदारों को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में लंबित मामलों को आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने तथा दुकानदारों और किरायेदारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के महत्व पर भी चर्चा की गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने बांग्ला बस्ती,लेबर कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई करवाने का कार्य शुरू करवाया :कहा, हल्के में पड़ते  गंदे नालो की सफाई का कार्य करवाया जा रहा

अमृतसर, 30 अक्टूबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *