Breaking News

हरिमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश करने का मामला सोची -समझी साजिश के तहत : गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

अमृतसर,19 दिसंबर (राजन): श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश करने के मामले में गृह मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने प्रैस कान्फ्रेंस दौरान बयान में कहा कि उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह घटना सोची-समझी साजिश के तहत की गई है।
गृह मंत्री रंधावा ने कहा आरोपी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी सी.सी.टी.वी. फुटेज भी देखे जा रहे है जिसमें यह पता चल सका है कि आरोपी सुबह 11 बजे ही दरबार साहिब आ गया था। काफी समय तक आरोपी हरिमंदिर साहिब के अंदर ही रहा। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच दौरान शख्स अकेले ही हरिमंदिर साहिब आया था। उन्होंने कहा कि इस बेअदबी मामले 295-ए में कम से कम 10 साल से अधिक की सजा होनी चाहिए।

About amritsar news

Check Also

पुलिस एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार की आत्महत्या

एएसआई अमरजीत सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर,26 जून : तरनतारन में पुलिस चौकी के प्रभारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *