Breaking News

बिना लाइसेंस के वाटर पैकिंग यूनिट चला रहे दो यूनिट सील किए

अमृतसर,23 जून (राजन): शहर में बिना लाइसेंस के वाटर पैकिग यूनिट चल रहेहैं। इन यूनिटों की तलाश में फूड सेफ्टी विभाग लगातार जुटा हुआ है।आज सहायक फूड कमिश्नर राजिदर पाल सिंह ने 22 नंबर फाटक व गुरु नानकपुरा में अवैध रूप से चल रहे दो वाटर पैकिग यूनिट को सील कर दिया। इसके साथ ही अंदर रखे पानी के पैक्ड स्टाक को भी सील कर दिया गया है। टीम ने पानी के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जा रहा है ।सहायक कमिश्नर ने बताया कि ब्यूरो आफ स्टैंडर्ड अथारिटी के लाइसेंस के बगैर यह कारोबार कर रहे कारोबारियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजोय शर्मा व फूड सेफ्टी विभाग की कमिश्नर नीलिमा तथा संयुक्त कमिश्नर मनोज खेमका को इस कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है। विभाग द्वारा अवैध फैक्ट्रियों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस अमृतसर शहरी के प्रधान पर पुलिस में एफआईआर दर्ज

शिवानी के घर के बाहर खड़ा मिट्ठू मदन। अमृतसर, 4 अक्टूबर:कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *