Breaking News

डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन को नगर निगम कमिश्नर का भी चार्ज मिलने पर बतौर निगम कमिश्नर सूदन ने चार्ज संभाला

अमृतसर,23 जून (राजन): डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन को अमृतसर नगर निगम कमिश्नर का भी अतिरिक्त चार्ज मिल गया है। नगर निगम अमृतसर से कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला 24 अप्रैल को हुआ था और संदीप ऋषि ने 28 अप्रैल तक ही बतौर कमिश्नर कार्य किया था। 28 अप्रैल के उपरांत नगर निगम कमिश्नर का पद खाली पड़ा हुआ था। जिससे नगर निगम का काम काफी प्रभावित हो रहा था। आज पंजाब सरकार द्वारा डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन को निगम कमिश्नर का भी अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज़ अपडेटस “से बातचीत करते हुए हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि आज ही बतौर नगर निगम कमिश्नर चार्ज संभाल लिया है। निगम कमिश्नर का चार्ज संभालते वक्त निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी।

जारी आदेशों की कॉपी

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीने व अन्य मशीनरी की रवाना

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए हैं : विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *