
अमृतसर,3 जुलाई (राजन):आम आदमी पार्टी (आप) के सोमवार को पंजाब में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। एक महिला सहित कम से कम पांच मंत्रियों को भगवंत मान मंत्रालय में शामिल होंगे , जिससे पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री मान सहित कुल संख्या 15 हो जाएगी।राज्य सरकार ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र भेजकर सोमवार शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा है। इसके लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई हैं। शुक्रवार को दिल्ली में सीएम भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच हुई बैठक में कथित तौर पर विस्तार पर चर्चा हुई। अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, जो प्रोटेम स्पीकर थे,
गुरु हरसहाय विधायक फौजा सिंह सारारी, खरड़ विधायक अनमोल गगन मान, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा भगवंत सिंह मान मंत्रिमंडल में शामिल होने की पूरी संभावना है।उल्लेखनीय है कि कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री के अलावा नौ मंत्री हैं। एक मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में हटा दिया गया था। नतीजतन, कैबिनेट में आठ पद खाली पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार हो सकता है कि सभी पद तुरंत न भरे जाएं, आने वाले समय में शेष रहते मंत्री पद भी भरे जाएंगे।
लोकल बॉडी विभाग के साथ अहम मामले सोंपे जाएंगे
सोमवार को जिन पांच मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, उनको लोकल बॉडी विभाग के साथ-साथ अहम सोंपे जाएंगे। इस वक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास 28 विभाग है। इनमें अहम लोकल बॉडी विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य महत्वपूर्ण विभाग नए बन रहे मंत्रियों को दिए जाएंगे।

Amritsar News Latest Amritsar News