Breaking News

निर्धारित मापदंडों का पालन ना करने वाले तंबाकू युक्त पदार्थ बेचने वाले 6 विक्रेताओ के कटे चालान

अमृतसर, 2 जुलाई (राजन) : शहर में विदेशीसिगरेट की बिक्री लगातार जारी है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर छापामारी अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम की नोडल आफिसर डा. जगनजोत कौर की अगुआई में टीमों ने शहर के विभिन्न भागों में तंबाकू विक्रेताओं के यहां दबिश दी। टीम ने बस स्टैंड, रामतलाई चौक, मकबूलपुरा चौक, अल्फा माल के समीप, तारांवाला पुल, न्यू अमृतसर व गोल्डन गेट में छापामारी कर तंबाकू युक्त पदार्थ बेचने वाले 6 विक्रेताओं के चालान काटे। इस दौरान विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। इन पर वैधानिक चेतावनी अंकित नहीं थी। सिविल सर्जन डॉक्टर चरणजीत सिंह ने कहा कि निर्धारित मापदंडों का पालन ना करने वाले तंबाकू विक्रेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस पर 17 अगस्त को अमृतसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 14 अगस्त(राजन):  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *