
अमृतसर,16 जुलाई (राजन): नगर निगम द्वारा शहर की वार्ड बंदी को लेकर 15 जून को शहर के घरों का सर्वे शुरू करवाया गया था। एक माह में नगर निगम की टीमों द्वारा 156357 घरों का सर्वे पूरा किया गया है। शहर में लगभग तीन लाख घर हैं। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नगर निगम को 26 जुलाई तक शहर का सर्वे पूरा करने आदेश दिए हुए हैं। इस वक्त बड़ी धीमी गति से सर्वे हो रहा है। गत दिवस शुक्रवार को 1439 घरों का ही सर्वे हुआ है। इसी गति से सर्वे होता रहा तो सर्वे पूरा करने में कई दिन लग सकते हैं। सर्वे करने वाली टीमें घरो में जाकर घर में कितने पुरुष, महिलाएं, एस सी, बीसी वर्ग संबंधी जानकारियां लेकर फॉर्म भरे जाते हैं। सर्वे होने के उपरांत क्षेत्र और ब्लॉक भी गठित किए जाने हैं। इसके उपरांत राजनीतिक पार्टियों के सुझाव लेने के उपरांत ही स्थानीय निकाय विभाग द्वारा कितनी वार्ड बढ़नी है और किस-किस वार्ड में कौन कौन सा क्षेत्र आना है, वार्ड बंदी गठित होगी।
सर्वे में लानी होगी तेजी
समय अवधि के भीतर सर्वे पूरा करने के लिए तेजी लाने के लिए उचित कदम उठाने होंगे। वार्ड बंदी का सर्वे करने के लिए निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने 10 ब्लॉक अधिकारी बनाए थे और 301 मुलाजिमों को सर्वे के लिए फील्ड में भेजा गया था। शुरुआती दिनों में तो सर्वे काफी तेजी से हुआ। जिस पर अब दो ब्लॉक अधिकारियों द्वारा अपना कार्य पूरा कर लिया गया है और एक ब्लॉक अधिकारी का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। फील्ड में सर्वे करने के लिए निकले 301 मुलाजिमों में से 177 मुलाजिमों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। तेजी से कार्य करने के लिए कार्य पूरा कर चुके ब्लॉक अधिकारी तथा मुलाजिमों की दोबारा से ड्यूटी लगाने की आवश्यकता है।
सोमवार को रिव्यू करेंगे : निगम कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने कहा कि वार्ड बंदी सर्वे को लेकर सोमवार को वह रिव्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड बंदी सर्वे के बारे में सोमवार को ही बताएंगे।
वार्ड बंदी के सर्वे की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News