Breaking News

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का पुलिस रिमांड बढ़ा

अमृतसर,17 जुलाई (राजन): गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का पुलिस रिमांड बढ़ गया है। पहले अमृतसर ग्रामीण की पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का 6 दिन का रिमांड लिया था।आज रिमांड खत्म होने पर आज उसे बाबा बकाला की कोर्ट में पेश किया गया। जग्गू भगवानपुरिया की पेशी पर सुनवाई होने के बाद बाबा बकाला की कोर्ट ने फिर से जग्गू का 4 दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद जग्गू की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि जग्गू भगवानपुरिया से 2017 के एक मामले पर पूछताछ की जा रही है। 2017 में गैंगस्टर शुभम को पुलिस हिरासत से भगाने  के लिए पुलिस मुलाजिम पर गोली चलाई गई थी। जग्गू के इशारे पर ही गैंगस्टर शुभम को भगाने के लिए सराज मिंटू ने इस वारदात को अंजाम दिया था।  सिद्ध मूसेवाला हत्या केस वे पुलिस मानसा से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *