
अमृतसर,30 सितंबर:अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में बुधवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने समन जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं बर्खास्त पंजाब पुलिस डीएसपी जगदीश सिंह भोला को भी SIT ने उसी दिन पेश होने के लिए समन जारी किया है। दोनों से आमने-सामने पूछताछ किए जाने की संभावना है। भोला का नाम भी ड्रग रैकेट की जांच से जुड़ा रहा है। नए समन पर प्रतिक्रिया देते हुए SAD के मुख्य प्रवक्ता अरशदीप सिंह कलेर ने पंजाब सरकार पर विधानसभा चुनाव से पहले उनके शब्दों में “समन पॉलिटिक्स” करने का आरोप लगाया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News