पंजाब महासचिव आशु नाहर की अध्यक्षता में एकत्रित हुए सैकड़ों निगम मुलाजिम

अमृतसर, 1 अगस्त (राजन): स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर का आज रंजीत एवेन्यू स्थित निगम कार्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पंजाब महासचिव आशु नाहर की अध्यक्षता में सैकड़ों निगम मुलाजिम एकत्रित हुए जिनके द्वारा डॉक्टर निज्जर और निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज को को फूलों के गुलदस्ते भेंट करके उन्हें सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने निगम कर्मचारियों और पंजाब महासचिव अशोक नाहर की तरफ से भव्य स्वागत करने पर आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि निगम कर्मचारियों की हरेक मुश्किल का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। क्योंकि यह निगम कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इनके बिना शहर को साफ-सुथरा रखना असंभव है। उन्होंने कहा कि आज इन्होंने जो मान सम्मान दिया है उनके वह ऋणी है। डॉ निज्जर ने कहा कि नगर निगम को युवा होनहार निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज मिला है, जो पूरी मेहनत से सेवाएं निभा रहे हैं। पंजाब महासचिव आशु नाहर ने कहा कि आज मंत्री डॉक्टर निज्जर और आईएएस अधिकारी व निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज का आवाज मुलाजिमों की जत्थेबंदी द्वारा भव्य स्वागत किया गया है।

इन दोनों की सोच हमेशा से मुलाजिम पक्षी रही है और हमें पूरा भरोसा है कि आगे भी वे निगम कर्मचारियों को दरपेश आ रही मुश्किलों का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपनी जत्थेबंदी की तरफ से मंत्री डॉक्टर निज्जर और निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज को विश्वास दिलाया कि मेरी पूरी टीम निगम और शहर की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी। इस अवसर पर चेयरमैन राज कुमार राजू, महासचिव राज कल्याण, प्रधान सुरिंदर सोनू शर्मा, सीवरमैन यूनियन के प्रधान दीपक गिल, जुगल किशोर लाली, अशोक हंस, ओम प्रकाश गब्बर, राज प्रधान, नरेश कुमार राजू, राजेश कुमार, महेश अटवाल, अशोक नाहर, गुरदीप सिंह, विवेक मित्तल, जसदीप सिंह, प्रदीप शोरी, प्रदीप तिवारी, हरमन सिंह, अवी शर्मा, विकास जीत, शिव कुमार, संजीव कुमार, रशपाल सिंह सुखविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर