
अमृतसर, 8 अगस्त(राजन):स्थानीय निकाय विभाग पंजाब द्वारा नगर निगम को निगम चुनाव के मद्देनजर शहर की वार्ड बंदी करने के आदेश दिए हुए हैं। जून माह में पहले निगम अधिकारी चंडीगढ़ में जाकर वार्ड बंदी की ट्रेनिंग लेकर आए थे। इसके उपरांत निगम की ड्राइंग ब्रांच द्वारा शहर की वार्ड बंदी के ब्लॉक को का नक्शा तैयार किया गया। इसमें 7001 ब्लॉक गठित किए गए। तत्कालीन नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा 10 ब्लॉक अधिकारी नियुक्त कर वार्ड बंदी सर्वे के लिए 304 मुलाजिम फील्ड में उतार दिए गए थे। सभी अधिकारियों और मुलाजिमों द्वारा 15 जून से सर्वे शुरू कर दिया गया। यह सर्वे 24 जुलाई तक पूरा किए जाने के स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम को निर्देश दिए हुए थे। सभी 10 ब्लॉक अधिकारियों द्वारा सर्वे पूरा करने के दावे तो कर दिए गए हैं, किंतु दो-तीन ब्लाक अधिकारियों ने अभी भी सर्वे की पूरी पूरी रिपोर्ट ड्राइंग ब्रांच को नहीं दी। ड्राइंग ब्रांच के पास अभी भी सर्वे की कितने जरनल, एससी, बीसी और अन्य कैटेगरी शहर के पूरे ब्लॉक वाइज लिस्ट नहीं आई है। इस तरह से शहर की वार्ड बंदी में अभी भी काफी कार्य बाकी, सर्वे में भी कुछ खामियां दिख रही हैं।
अभी लगभग 6050 ब्लॉक गठित
शहर की वार्ड बंदी को लेकर गठित किए गए 7001 ब्लॉक में से अब तक लगभग 6050 ब्लॉक ही गठित हो पाए हैं। ब्लॉक गठित करने वाले अधिकारियों के पास काफी संख्या में ब्लॉकों की पूरी पूरी जानकारियां नहीं मिल पाई है। जब तक 7001 ब्लॉक गठित नहीं हो जाते इसकी रिपोर्ट नगर निगम लोकल बॉडी विभाग को कैसे भेज सकता है।
कुछ क्षेत्रों में सर्वे टीमें ही नहीं पहुंची
नगर निगम द्वारा15 जून से शुरू किए गए सर्वे को लेकर कुछ क्षेत्रों में तो सर्वे टीमें पहुंची ही नहीं है। इन क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कैसी वार्ड बंदी है हमारे घरों में तो कोई सर्वे करने के लिए ही नहीं आया। सर्वे टीमों द्वारा अब तक शहर के सर्वे में लगभग1.75 लाख घर दर्शाए गए हैं। जबकि शहर में घरों की संख्या इससे कहीं अधिक है। इस तरह से वार्ड बंदी करने का सिलसिला चल रहा है, इस में आने वाले दिनों में अबजैकसन आने के उपरांत वार्ड बंदी को लेकर काफी अधिक समय लग जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News