Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने इकबाल सिंह लालपुरा को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाकर बढ़ाया पंजाब को मान: सुरेश महाजन

अमृतसर, 25 अगस्त(राजन):राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा को भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब जैसे छोटे से प्रदेश से सिख समाज के नेता इकबाल सिंह ललपुरा को संसदीय बोर्ड का सदस्य बना कर पंजाब को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।सुरेश महाजन ने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा एक सुलझे हुए नेता तथा पुलिस में कई पदों पर रह कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं पंजाब पुलिस से रिटायर होने के बाद लालपुरा 2012 में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। वर्ष 2021 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अपने संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार किसी सिख नेता को जगह दी है, जिसके लिए पंजाब भाजपा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा अन्य राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करती है।सुरेश महाजन ने कहा कि सिख समाज के नेता इकबाल सिंह ललपुरा को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाना सिख समाज और समस्त पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। लालपुरा संसदीय बोर्ड में भी हैं और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का सिख समाज के प्रति गहरा लगाव है और वह सिख समाज के साथ हमेशा गहरा रिश्ता कायम कर चलते रहे हैं। यही वजह है कि वह लगातार अपने निवास पर सिख बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें करते रहते हैं और उनकी भावनाओं को समझते हैं। यह पहली बार हुआ है कि जिस लाल किले से श्री गुरु अर्जुन देव जी के लिए फरमान जारी हुआ था, उसी लाल किले में उनका पर्व मनाया गया। हमारे पंजाब के लिए गर्व की बात है कि लालपुरा संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। सुरेश महाजन ने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा अपनी नई जिम्मेवारी को भी बखूबी निभाएंगें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *