Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 लाभपात्रियों को जारी होगी राशि:मेयर रिंटू

योजना के तहत 1900 केस तैयार
पहले 484 किस्तें जारी  हो जा चुकी 


अमृतसर, 4 अक्टूबर (राजन): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 लाभपात्रियों को पहली किस्त जारी हो रही है। सोमवार व मंगलवार को मेयर  करमजीत सिंह रिंटू ऑनलाइन लाभपात्रियों के खाते में जाने वाली राशि के सर्टिफिकेट लोगों को जारी करेंगे। नगर निगम के क्षेत्रफल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 4 वर्ष पूर्व 3.28 करोड़ रुपया  जारी हुआ था।  उसमें से 484 लोगो  को 2.42 करोड रुपया जारी हो चुका है।
योजना के तहत लगातार जारी होगी राशि: मेयर रिंटू

मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू।

मेयर  करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस योजना के तहत कि पिछले लंबे समय से राशि जारी नहीं हो पाई है। आने वाले दिनों  में लोगों को लगातार राशि जारी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से संबंधित समूह अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि जितने भी लाभपात्रियों ने अप्लाई किया हुआ है उन सभी की बनती कार्रवाईया पहल के आधार पर पूरी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि लगभग 1900 लोगों की  एप्लीकेशन वेरीफाई होने जा रही  हैं।  इन सभी को भी होने वाले दिनों में राशि जारी करवाई जाएगी।

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *