
अमृतसर,1 सितंबर (राजन): घी मंडी क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ( एसटीएफ ) जालंधर की टीम ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच एक आरोपी तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने छत से छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही। पुलिस ने आरोप लगाया है कि पकड़े गए तस्कर से नशा व पिस्टल बरामद हुई है। वहीं आरोपी की पत्नी ने उल्टा पुलिस पर आरोप लगा रही है।दोपहर के समय एसटीएफ जालंधर की टीम अमृतसर पहुंची। उन्होंने सूचना के आधार पर घी मंडी क्षेत्र में रहने वाले रोहित नाम के युवक को पकड़ने के लिए रेड कर दी। लेकिन पुलिस को देख रोहित और उसका एक साथी भागने लगा। पुलिस ने साथी को तो पकड़ लिया, लेकिन रोहित को कुछ समझ ना आया और वह भाग एक घर की छत पर चढ़ गया। पुलिस जब उसके पीछे भागी तो उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी दोनों टांगों पर चोट आई और वह उठ ही ना सका। जिसके बाद पुलिस ने रोहित को पकड़ा और फिल्मी स्टाइल में सड़क पर लेटे रोहित के गर्दन को दबोच कर नशे व पिस्टल के बारे में पूछा।
घर से मिला नशा व पिस्टल

पुलिस का आरोप है कि रोहित से उन्हें 100 ग्राम नशा व पिस्टल बरामद हुई है। गिरने के बाद रोहित ने खुद पिस्टल व नशे के बारे में बताया दिया। फिलहाल पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। मेडिकल व कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जालंधर ले जाया जाएगा।
रोहित की पत्नी ने पुलिस की रेड को झूठा करार दिया

रोहित की पत्नी निधि ने पुलिस की इस रेड को ही गलत करार देते हुए आरोप है कि अचानक ही 27 पुलिस वाले उनके पति को पकड़ने के लिए आ गए। हड़बड़ाहट में वह भगाने लगे। वहीं उनसे कुछ भी पुलिस बरामद नहीं करवा पाई है। पुलिस खुद उन पर पिस्टल डाल रही है। उसने कहा कि उसका पति रोहित रेहडियो पर फ्रूट बेचने का कार्य करता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
Amritsar News Latest Amritsar News