Breaking News

स्पेशल टास्क फोर्स ने 35 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पत्रकारों को जानकारी देते हुए एआईजी रछपाल सिंह

अमृतसर, 7 अक्टूबर (राजन):स्पेशल टास्क फोर्स ने 35 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मल्लांवाला निवासी मिंटू और मक्खू निवासी मिंटू के तौर पर हुई है। खास बात है कि इस खेप के भी तार फिरोजपुर जेल से जुड़ रहे हैं। दोनों को जेल के अंदर से ही हेरोइन उठाने व आगे पहुंचाने के आदेश मिलते थे। स्पेशल टास्क फोर्स के  एआईजी  रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद तरनतारन में पुलिस ने नाका लगा आई-20 कार को रोका। कार में बैठे दोनों आरोपियों की जांच की गई तो उनसे 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि उन्हें हेरोइन पहुंचाने व लाने का आदेश फिरोजपुर जेल से आता था।

जेल में बैठा सुखजिंदर चला रहा नेटवर्क

रछपाल सिंह ने जानकारी दी कि जेल में बैठा तस्कर सुखजिंदर सिंह इस नेटवर्क को चला रहा है। जिसे चलाने में पकड़े गए दोनों आरोपी साथ दे रहे थे। जल्द ही सुखजिंदर को जेल से लाया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके।

जेल में मिंटू से हुई थी मुलाकात

उन्होंने बताया कि पकड़े गए मल्लां वाला निवासी मिंटू पर पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी लंबा समय जेल में बिताकर आया था। जहां उसकी मुलाकात सुखजिंदर सिंह के साथ हुई। जेल से निकलते ही मिंटू अंदर बैठे सुखजिंदर के कहने पर नेटवर्क को चलाने लगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *