Breaking News

भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थापना दिवस पर निगम कमिश्नर व ज्वाइंट कमिश्नर वाल्मीकि तीर्थ में हुए नतमस्तक

निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को सम्मानित करते हुए

अमृतसर,1 दिसंबर(राजन): भगवान वाल्मीकि मूर्ति स्थापना दिवस पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से समागम का आयोजन किया गया। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि,ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह वाल्मीकि तीर्थ और निगम मेडिकल अधिकारी डॉ रमा वाल्मीकि तीर्थ में  नतमस्तक हुए।

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह को सम्मानित करते हुए।

धर्म समाज के प्रधान दीपक सभरवाल ने बताया कि 1 दिसंबर 2016 को वाल्मीकि तीर्थ में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना की गई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से संचालक विजय दानव द्वारा समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, निगम मेडिकल अधिकारी डॉ रमा ने भाग लिया।

डॉ रमा को सम्मानित करते हुए।

कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षायो का पालन करके उनके मार्ग पर चलना सभी धर्म का फर्ज है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के आए संचालक और अन्य पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं का ज्ञान दिया। आए मेहमानों को सम्मानित भी किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट की कैपेसिटी कम होने से सीवरेज व्यवस्था में समस्या आ रही थी :50 एमएलडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *