
अमृतसर,12 दिसंबर (राजन):बस स्टैंड के बाहर रेहड़िया लगाने वाले एक बार फिर अड़ गए हैं और आज भी निगम द्वारा संगम सिनेमा के साथ बनाई गई रेहड़ी मार्केट में शिफ्ट नहीं हुए हैं।नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ बहस बाजी करके रोष प्रदर्शन किया गया।रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने आरोप लगाया है कि उन्हें नगर निगम व पुलिस प्रशासन जबरदस्ती उठाने पर लगा हुआ है। यूनियन के सदस्यों सोमवार बस स्टैंड के बाहर बर्तन पीट अपने परिवार के हालातों की दुहाई देकर उन्हें ना उठाने अपील की।
संगम सिनेमा के पीछे दी गई जगह

नगर निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर निगम किसी को उजाड़ नहीं रही है। अलबत्ता बस स्टैंड के सामने संगम सिनेमा के पीछे निगम द्वारा एक उच्च स्तरीय रेहड़ी मार्केट बना दी गई है। इस मार्केट में निगम पूरी तरह से सुविधाएं भी दे रही है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के बाहर इन रेहड़ियों के अतिक्रमण के चलते भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता है।
मेयर ने कल का समय दिया
धर्मेंद्रजीत सिंह ने सारी स्थिति को लेकर मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू से बातचीत की। मेयर द्वारा रेहड़ी-फड़ी यूनियन को कल दोपहर मिलने का समय दे दिया है। मेयर रिंटू का भी कहना है नगर निगम किसी भी रेहड़ी वाले को उजाड़ नहीं रहा है। रेहड़ी वालों के रोजगार में बढ़ावा दिया जा रहा है।शहर की हो रही विकराल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहर वासियों के सहुलत के लिए नगर निगम रेहड़ी मार्केटो का गठन कर रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें