Breaking News

बस स्टैंड के बाहर रेहड़िया लगाने वाले एक बार फिर अड़ गए , नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ बहस बाजी कर किया रोष प्रदर्शन

रोष प्रदर्शन करते हुए रेहड़ी-फड़ी यूनियन।

अमृतसर,12 दिसंबर (राजन):बस स्टैंड के बाहर रेहड़िया लगाने वाले एक बार फिर अड़ गए हैं और आज भी निगम द्वारा संगम सिनेमा के साथ बनाई गई रेहड़ी मार्केट में शिफ्ट नहीं हुए हैं।नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ बहस बाजी करके रोष प्रदर्शन किया गया।रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने आरोप लगाया है कि उन्हें नगर निगम व पुलिस प्रशासन जबरदस्ती उठाने पर लगा हुआ है। यूनियन के सदस्यों सोमवार बस स्टैंड के बाहर बर्तन पीट अपने परिवार के हालातों की दुहाई देकर उन्हें ना उठाने अपील की।

संगम सिनेमा के पीछे दी गई जगह

धर्मेंद्रजीत सिंह रेहड़ी वालों से बातचीत करते हुए।

नगर निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर निगम किसी को उजाड़ नहीं रही है। अलबत्ता बस स्टैंड के सामने  संगम सिनेमा के पीछे निगम द्वारा एक उच्च स्तरीय रेहड़ी मार्केट बना दी गई है। इस मार्केट में निगम पूरी तरह से सुविधाएं भी दे रही है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के बाहर इन रेहड़ियों के अतिक्रमण के चलते भारी ट्रैफिक जाम  लगा रहता है।

मेयर ने कल का समय दिया

धर्मेंद्रजीत सिंह ने सारी स्थिति को लेकर मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू से बातचीत की। मेयर द्वारा रेहड़ी-फड़ी यूनियन को कल दोपहर मिलने का समय दे दिया है। मेयर रिंटू का भी कहना है नगर निगम किसी भी रेहड़ी वाले को उजाड़ नहीं रहा है। रेहड़ी वालों के रोजगार में बढ़ावा दिया जा रहा है।शहर की हो रही विकराल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहर वासियों के सहुलत के लिए नगर निगम रेहड़ी मार्केटो का गठन कर रहा है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की मुख्य सड़कों पर बरसाती पानी की निकासी के लिए चैंबरों की लगातार सफाई करवाई जाए: एडिशनल कमिश्नर

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमृतसर, 1 जुलाई: नगर निगम एडिशनल कमिश्नरसुरिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *