Breaking News

वार्ड बंदी को लेकर नक्शे को कपड़े पर उतारकर लट्ठा तैयार किया गया

कपड़े पर बने नक्शे की जांच करते हुए अधिकारी

अमृतसर,18 फरवरी (राजन): नगर निगम चुनाव को लेकर की जा रही वार्ड बंदी के नक्शे का कपड़े का लट्ठा तैयार किया गया।   निगम कमिश्नर द्वारा निगम अधिकारियों की एक टीम गठित करके आए कपड़े पर बनाए गए नक्शे की जांच की गई ।

कपड़े पर बने नक्शे की जांच करते हुए अधिकारी

निगम अधिकारी कपड़े का नक्शा सोमवार को चंडीगढ़ लेकर जाएंगे

नगर निगम अधिकारी वार्डबंदी के कपड़े का नक्शे का लट्ठा  तथा सभी दस्तावेज 20 फरवरी सोमवार को  चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। वहां पर नई वार्डबंदी को डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग को सौंपा जाएगा।वार्ड बंदी का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन होने के बाद दावे एतराज लिए जाएंगे। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन अगले सप्ताह हो जाएगा। 

लोकल बॉडीज सैक्टरी लेंगे दावे एतराज

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि 19/12/22 बैठक के वार्ड बंदी के नक्शे के कपड़े का लट्ठा बना दिया गया है । दावे एतराज लोकल बॉडी विभाग के सेक्टरी द्वारा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दावे एतराज पर सेक्टरी उनसे सुझाव ले सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *