Breaking News

बीएसएफ ने बरामद की 3 पैकेट हेरोइन

अमृतसर,14 मार्च (राजन): पाकिस्तान अपने नापाक मनसूबों को अंजाम देने की कोशिश में जुटा है। सीमा पर सुरक्षा में खड़े बीएसएफ के जवानों ने पाक तस्करों की इस कोशिश को भी नाकामयाब कर दिया है ।जवानों ने फैसिंग के पार 3 पैकेट हेरोइन के जब्त किए हैं। इसकी कीमत 7 करोड़ आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार यह हेरोइन की खेप बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर से जब्त की है। जवान अमृतसर बॉर्डर पर गश्त पर थे। इसी दौरान फैसिंग के पार समतल मिट्टी पर पैरों के निशान दिखाई दिए। जवानों को शक हुआ तो आसपास के एरिया में सर्च अभियान शुरू किया गया।

फैंसिंग के पार मिली हेरोइन की खेप

जवानों ने सर्च के दौरान फैसिंग के पार तीन हेरोइन के पैकेट जब्त कर लिए। जांच के बाद जब पैकेट्स को खोला गया तो उसमें हेरोइन थी। जिसका कुल वजन 1.08 किलोग्राम आंका गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *